फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर

विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रों पर लगेंगे कैपिसेटर
विज्ञापन
- वोल्टेज कम ज्यादा होने से फूंकने वाले उपकरण के मामले होंगे कम माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले के कई क्षेत्रों में वोल्टेज काम ज्यादा होने से अक्सर घरों में विद्युत उपकरण फूंकने की शिकायत उपभोक्ता करते हैं। ऐसे मामलों को कम करने के लिए अब विद्युत निगाह सभी उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगवा रहा है। इससे संबंधित इलाकों में वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले करीब 90 विद्युत उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगा दिए गए थे।
विद्युत उपकरण फूंकने के मामले और इनमें से कई मामलों में उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम से मुआवजा भी मांगा है। इसको देखते हुए वर्ष 2019 में निगम के अधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्रों में कैपेसिटर बैंक लगाने की योजना शुरू की। पहले चरण में जनपद के विभिन्न ऐसे बिजलीघर चिन्हित किए गए, जहां से इस तरह की शिकायतें अधिक आती थीं। वहां पहले 90 कैपेसिटर बैंक लगाने शुरू किए। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद लॉकडाउन के कारण काम रुक गया। अब जनपद के 200 और विद्युत उपकेन्द्रों में यह लगाए जाएंगे। इसमें शहर के अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, वैशाली आदि जगह के उपकेंद्रों को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि शेष उपकेन्द्रों में भी जल्द ही कैपिसेटर बैंक लगाए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ये लग चुके हैं, वहां सफल परिणाम निगम को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed