फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध फ्लैटों का खुले नाले में डाला जा रहा सीवर का पानी, कार्रवाई की मांग

अवैध फ्लैटों का खुले नाले में डाला जा रहा सीवर का पानी, कार्रवाई की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध फ्लैटों का खुले नाले में डाला जा रहा सीवर का पानी, कार्रवाई की मांग
नगर निगम गाजियाबाद कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः वार्ड-सात के पार्षद नरेश कुमार जाटव ने नगर आयुक्त से की शिकायत,
विज्ञापन
- कृष्णा वाटिका नाम की सोसाइटी में करीब 1200 अवैध फ्लैट बनाकर लोगों को बसाया, फ्लैटों से सीवर का पानी खुले नाले में डालने पर कार्रवाई की मांग की माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। वार्ड-सात सुदामापुरी के पास कृष्णा वाटिका नाम की सोसायटी में अवैध रूप से बने फ्लैटों के सीवर के पानी को खुले नाले में डाला जा रहा है। एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन कर लगातार 4 वर्षों से फ्लैटों से निकलने वाले सीवर के गंदे पानी को खुले नाले में डाले जाने की शिकायत वार्ड-सात के पार्षद नरेश कुमार जाटव ने नगर आयुक्त से की है। क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने के खतरे को देखते हुए उन्होंने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। नगर आयुक्त को की गई शिकायत में पार्षद नरेश कुमार जाटव ने बताया है कि सुदामापुरी के पास साल 2014-15 से अवैध फ्लैट बनाकर कृष्णा वाटिका नामक सोसायटी बसाई जा रही है। अब तक इस सोसायटी में 1000 से 1200 फ्लैट बनाकर लोगों को बताया जा चुका है। जीडीए की बगैर अनुमति और नक्शा पास किए अवैध रूप से बने फ्लैटों का गंदा सीवर का पानी 4 सालों से खुले नाले में डाला जा रहा है। जोकि एनजीटी के नियमों की सरासर अनदेखी है। खुली नाली में डाले जा रहे सीवर के गंदे पानी के कारण क्षेत्र में और आसपास भयंकर बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कूड़ा कचरा ठोस नीति के तहत सोसायटी द्वारा गीले और सूखे कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। सोसायटी के लोगों द्वारा आस-पास ही कूड़ा कचड़ा फेंका जाता है। जिससे स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को अवरुद्ध करने का सोसायटी बिल्डर द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत बीते दो वर्षों से लगातार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से की गई है। बोर्ड बैठक में भी मुद्दा उठाकर कार्रवाई की मांग की गई थी। ऐसे में गंभीर बीमारी फैलने का खतरा होने के कारण नगर आयुक्त से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed