{"_id":"5f64a7dd8ebc3e74843bb906","slug":"ghaziabad1600432093","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज़ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सिंगल यूज़ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह में सिंगल यूज़ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सेवा सप्ताह में भाजपा विजयनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा सप्ताह मैं शुक्रवार को सिंगल यूज़ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। भाजपा विजयनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विजय नगर के विभिन्न सेक्टर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई।
भाजपा नेता व पूर्व महामंत्री महानगर लेखराज माहौर ने बताया कि सेवा सप्ताह में सिंगल यूज़ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में विजयनगर मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन को एकत्रित किया। वहीं लोगों को अपनी कॉलोनी व शहर को स्वच्छ रखेंगे की शपथ दिलवाई। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी व किसान मोर्चा महामंत्री पंकज भारद्वाज, विजयनगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, पार्षद चंपा माहौर, कपिल गर्ग, राहुल सिंह, प्रेम सिंह चौहान, गौरव गुप्ता, रानी देव श्री, सलोचना त्यागी, आनंद शर्मा, राजेश शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
------------
विज्ञापन