फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लॉकडाउन से पहले की परीक्षा पास अब मिला पुरस्कार

लॉकडाउन से पहले की परीक्षा पास अब मिला पुरस्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन से पहले की परीक्षा पास अब मिला पुरस्कार
विज्ञापन
-वैशाली की श्रेया नेगी ने ऑनलाइन सामान्य ज्ञान परीक्षा में किया था प्रथम स्थान हासिल माय सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली निवासी श्रेया नेगी दिसंबर माह में इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में अव्वल आने पर जीती हुई पुरस्कार राशि और सर्टिफिकेट श्रेया नेगी को शुक्रवार को मिला।
बता दें कि श्रेया नेगी ने इसी वर्ष सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से बारहवीं कक्षा वाणिज्य विषय से पास की है। बोर्ड परीक्षा से पहले ही वह सेक्रेटरी परीक्षा में शामिल हुई थी। उन्हें इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है जिसमें ₹5000 की धनराशि शामिल है। लॉकडाउन के चलते अब जाकर यह पुरस्कार दिया गया है। श्रेया ने बताया कि अपनी आगे की पढ़ाई शुरू कर चुकी है और वह आगे चलकर कंपनी सेक्रेट्री या वकील बनना चाहती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed