फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जीडीए के सील मकान में विभाग ने दे दिया बिजली कनेक्शन

जीडीए के सील मकान में विभाग ने दे दिया बिजली कनेक्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
जीडीए के सील मकान में विभाग ने दे दिया बिजली कनेक्शन 
विज्ञापन
- विद्युत विभाग को जानकारी होने पर आनन फानन में काटा कनेक्शन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद ।   मोहन नगर स्थित अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जीडीए के सील किए मकान पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन देने का मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काट दिया। 
अर्थला निवासी ललित चौहान ने बताया कि अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जीडीए ने विगत पांच सितंबर को बनाए जा रहे मकान को सील कर दिया था। इसी के साथ जीडीए ने वहां एक नोटिस भी चस्पा किया था। आरोप है कि भवन स्वामी ने सील किए गए मकान पर अपने नाम से विद्युत कनेक्शन ले लिया। बिना जांच किए विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जल्दी-जल्दी बिजली कनेक्शन देकर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने वहां जीडीए के सील नोटिस की अनदेखी की। ललित चौहान ने मामले की विद्युत निगम और जीडीए के अधिकारियों से शिकायत की है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन में बिजली कनेक्शन काटने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भवन स्वामी ने शपथ पत्र देकर विद्युत कनेक्शन लिया था। शपथ पत्र के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed