फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   व्हीकल फ्री जोन के चलते आरडीसी गौड़ मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद

व्हीकल फ्री जोन के चलते आरडीसी गौड़ मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
व्हीकल फ्री जोन के चलते आरडीसी गौड़ मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः व्हीकल फ्री जोन के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, अब बंद रहेगी गौड़ मॉल वाली मुख्य सड़क, नवंबर तक पूरा होगा काम
विज्ञापन
- पार्किंग घटी, बीएसएनएल वाली रोड पर बढ़ी वाहनों की संख्या माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आरडीसी व्हीकल फ्री जोन के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए जीडीए ने व्हीकल फ्री जोन होने वाली मुख्य गौड़ मॉल रोड को बंद कर दिया है। ऐसे में आरडीसी में बीएसएनएल वाली रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस रोड पार्क होने वाले वाहनों की बड़ी संख्या देखी जा सकती है। दूसरी ओर तमाम लोग दुबई मॉल के पीछे बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क करने लगे हैं। जीडीए ने व्हीकल फ्री जोन के काम को पूरा करने के लिए नवंबर की समयसीमा तय की है। ऐसे में निर्माण संबंधी कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। दुबई मॉल के सामने 40 से अधिक किओस्क का निर्माण कार्य वर्तमान में करीब 50 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में निर्माण संबंधी कार्य और गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर को जाम मुक्त बनाने के लिए जीडीए ने व्हीकल फ्री जोन पर काम कर रहा है। आरडीसी में राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बड़ी संख्या में शोरूम, कई रेस्टोरेंट, दो मॉल और तमाम कंपनियों कार्यालय होने से दिनभर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। रोजाना आठ से 10 हजार के करीब लोग आते हैं। सप्ताह के अंत में आने जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हजार तक पहुंच जाती है। ऐसे में यातायात को नियंत्रित करना पुलिस कर्मियों के लिए भी चुनौती भरा होता है। इसी के चलते आरडीसी की गौड मॉल वाली रोड को व्हीकल फ्री जोन बनाने का काम जारी है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि व्हीकल फ्री जोन के काम में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------- गौड़ मॉल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन, किओस्क का निर्माण जारी जीडीए अधिकारियों के मुताबिक गौड़ मॉल वाली सड़क पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। लोगों की खाने-पीने और खरीदारी के लिए दुबई मॉल के सामने 40 से अधिक किओस्क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर पैदल घूमने के साथ लोगों के बैठने के लिए 200 से ज्यादा बेंच लगाई जाएंगी। व्हीकल फ्री जोन के आकर्षण के लिए कई आकर्षक फुब्बारों के साथ सुंदर पौधे लगाए जाएंगे। दुबई मॉल के पीछे, बीएसएनएल एक्सचेंज रोड और गौड़ मॉल के बराबर में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed