{"_id":"5f6204b98ebc3ebd754b762c","slug":"ghaziabad1600259257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबन बापूधाम सहित आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों को मिली राहत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मधुबन बापूधाम सहित आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम की मुख्य सड़क का निर्माण होने से उससे सटी आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को मिली राहत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः हरसांव पुलिस लाइन से दिल्ली-मेरठ हाईवे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क का अधिकांश काम
विज्ञापन
- मुरादनगर-मेरठ, ईस्टर्न पेरीफेरल वे जाने के लिए अधिकांश लोग करते हैं इस सड़क का इस्तेमाल
- आरओबी का निर्माण होने तक यह सड़क ही है मुख्य कनेक्टिविटी की रोड
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हापुड़ रोड हरसांव पुलिस लाइन से सीधे मधुबन बापूधाम योजना और फिर दिल्ली-मेरठ हाईवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हरसांव पुलिस लाइन के सामने से जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण होने से मधुबन बापूधाम योजना के साथ रोड से सटी आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली-मेरठ हाईवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में कई खतरनाक गड्ढे हो गए थे।
बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीडीए ने मुख्य सड़क का निर्माण कराया है। सड़क का निर्माण होने से अब मधुबन बापूधाम की विभिन्न पॉकेट तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। मुख्य मार्ग के दोनों ओर पहले से नालियों का निर्माण होने और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम होने के कारण जीडीए की ओर से मानसून होने के बावजूद सड़क निर्माण मैं कोई परेशानी पेश नहीं आई। यह मुख्य सड़क रेलवे क्रॉसिंग के बाद सीधे दिल्ली-मेरठ हाईवे से जोड़ती है।
बड़ी संख्या में लोग मुरादनगर, ईस्टर्न पेरीफेरल रोड, मोदीनगर और मेरठ जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। मधुबन बापूधाम आरओबी का निर्माण होने तक दिल्ली-मेरठ हाईवे जाने के लिए लोग अभी इसी कनेक्टिविटी रोड का इस्तेमाल करेंगे। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना की विभिन्न पॉकेटों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
---------------
इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगी राहत
मधुबन बापूधाम की मुख्य रोड का निर्माण होने से योजना के साथ आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। यह मुख्य रोड एनडीआरएफ, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, सदरपुर के साथ कई अवैध कॉलोनियों को जोड़ती है। वहीं शास्त्रीनगर, अवंतिका, चिरंजीव विहार सहित हापुड़ से आने वाले हजारों की संख्या में लोग दिल्ली-मेरठ हाईवे की ओर जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। पहले रोड में कई बड़े गड्ढे होने के कारण दिन ढलते ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। नई रोड का निर्माण होने से लोग आसानी से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर पहुंच सकेंगे। उन्हें हापुड़ चुंगी होते हुए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से लंबा रास्ता पर नहीं पकड़ना होगा।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन