फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश अफनान को पुराना जीटी रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार लिया। साथ ही उससे एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली प्रभारी एमके उपाध्याय ने बताया कि विगत 30 अप्रैल 2019  को गांव मीरपुर निवासी मौज्जम अली खान की घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में वांछित चल रहे आरोपी अफनान की पुलिस को तलाश थी। अब सोमवार रात पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी अफनान पुरानी जीटी रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त हत्याकांड में पूर्व में खुलासा कर दिया गया था और दो आरोपियों को इस मामले में पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। हत्या के मामले में पांच मार्च 2020 को अफनान का नाम प्रकाश में आया था। जिसको लेकर गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अब पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed