फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   उर्वरक की एक दुकान सील, 19 के लाइसेंस निलंबित

उर्वरक की एक दुकान सील, 19 के लाइसेंस निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में उर्वरक खासकर यूरिया की कालाबाजारी की आशंका के चलते कृषि विभाग की चार टीमों ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम दिया। 60 उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। अनियमितता पाए जाने पर एक दुकान को सील कर दिया, जबकि 19 दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। 36 उर्वरक के सैंपल भरे गए और पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह छापामार कार्रवाई डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर की गई। इससे पहले भी जनपद में दो बार छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने तहसील सिकंदराबाद और खुर्जा स्थित उर्वरक की 10 दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने 10 दुकानों का निरीक्षण करते हुए चार सैंपल भरे और पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। एक दुकानदार को अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने तहसील स्याना और अनूपशहर क्षेत्र की 19 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उर्वरक के 14 सैंपल भरे गए। छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए एक दुकान को सील किया गया। दो दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने तहसील शिकारपुर और डिबाई क्षेत्र की 22 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 19 उर्वरक के सैंपल भरे। उन्होंने पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसी तरह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा ने तहसील बुलंदशहर क्षेत्र की 11 दुकानों का निरीक्षण करते हुए दो उर्वरक के सैंपल भरे और तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अलावा दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। बताया गया कि जिस समय छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उस समय अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने उर्वरक आदि का स्टॉक और रजिस्टर आदि की गहनता से जांच की है। अफसरों ने बताया कि जो उर्वरक के सैंपल भरे गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी उर्वरक विक्रेता दुकानदार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed