{"_id":"5f6101898ebc3efba1652354","slug":"ghaziabad1600192905","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के तीन टुकड़े कर हत्या करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक के तीन टुकड़े कर हत्या करने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर मंगलवार को किसी अंजान व्यक्ति ने नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर के जंगल में एक युवक की हत्या करके शव के तीन टुकड़े किए जाने की सूचना चला दी। जिसकी जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। नईमंडी चौकी इंचार्ज ने यह जानकारी अपने अधिकारियों को दी और जंगल में शव की तलाश में निकल गए। चार घंटे तक शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला। बाद में पता चला कि किसी ने फर्जी सूचना फ्लैश कर दी है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ वाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज चला कि देहात कोतवाली क्षेत्र की नईमंडी चौकी क्षेत्र के गांव हसनपुर में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद शव के तीन टुकड़े कर दिए हैं। जिसके बाद यह सूचना अधिकारियों तक भी पहुंची। हसनपुर गांव में नईमंडी चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह पूरी फोर्स के साथ पहुंचे और शव की तलाश करने लगे। करीब चार घंटे तक शव की तलाश करने के बाद भी शव नहीं मिला। चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने हसनपुर के आसपास के गांवों के प्रधानों और चौकीदारों को भी फोन करके इस सूचना को कन्फर्म करने की कोशिश की, लेकिन सभी ने इन्कार कर दिया कि उनके गांव में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। सुबह के करीब आठ बजे पुलिस हसनपुर के जंगल में पहुंची थी और एक बजे लौटकर आई है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक सूचना सोशल मीडिया पर चली थी। पुलिस हसनपुर के जंगल में भेजी गई, लेकिन हत्या होने जैसे कोई बात नहीं मिली। फर्जी सूचना चलाने वाले की शिनाख्त कर जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन