फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   समाधान दिवस में आईं 78 शिकायतें, नौ का हुआ समाधान

समाधान दिवस में आईं 78 शिकायतें, नौ का हुआ समाधान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर/बुलंदशहर/अनूपशहर। शकारपुर तहसील स्थित सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर थर्मल स्कैनिंग एवं एंटीजन टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण करते हुए सीएचसी प्रभारी डा. शशि शेखर को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाले बुजुर्ग, कमजोर, बुखार, खांसी और जुकाम रोग से पीडि़त एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किया जाए। साथ ही सभी लोगों का थर्मल स्कैनिंग से तापमान लेकर उनके संबंध में विस्तृत जानकारी पंजिका में अंकित की जाए। इसके अलावा आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप उनके माबाइल में डाउनलोड करवाया जाय। इसके बाद जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिलाधिकारी के समक्ष 34 फरियादियों ने अपनी समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का समय और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, ट्रेनी आईएएस सान्या छावड़ा, डीएफओ गंगा प्रसाद, एसडीएम वेद प्रिय आर्य समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सदर तहसील में सीडीओ अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की १४ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के लिए सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ. सदानंद गुप्ता, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अनूपशहर में एसडीएम पदम सिंह की अध्यक्षता व प्रभारी तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी के संचालन में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 11, विकास विभाग-5, पुलिस विभाग-9,विद्युत-2, चकबंदी-2 तथा आपूर्ति विभाग की एक शिकायत आई। जिसमें चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed