फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बार चुनाव: गजेंद्र रघुवंशी अध्यक्ष और मनोज कुमार शर्मा बने महासचिव

बार चुनाव: गजेंद्र रघुवंशी अध्यक्ष और मनोज कुमार शर्मा बने महासचिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता गजेंद्र कुमार रघुवंशी और महासचिव पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने विजयश्री हासिल की। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों व अन्य अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद का चुनाव बार सभागार में हुआ। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष पन्ना लाल गिरी ने बताया कुल 768 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने 286 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे उम्मीदवार सुमन सिंह राघव को 272 मत हासिल हुए, वहीं तीसरे उम्मीदवार श्यौराज सिंह दलाल को194 व चौथे उम्मीदवार राजवीर सिंह सोम को 14 मत हासिल हुए। गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने 14 मतों से जीत हासिल की है। वहीं महासचिव पद के लिए भी कुल 768 वोट पड़े। जिनमें 4 वोट निरस्त हुए। इस दौरान महासचिव पद के उम्मीदवार अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा 444 मत हासिल कर विजय का सेहरा अपने नाम किया। उनके प्रतिद्वंद्धी देवेंद्र सिंह माहुर को 206 व तीसरे उम्मीदवार उमेश कौशिक को 112 मत हासिल मिले। मनोज कुमार शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्धी  देंवेंद्र सिंह माहुर को 238 मतों से पराजित किया। वहीं, जीतने के बाद गजेंद्र कुमार रघुवंशी और मनोज कुमार शर्मा ने साथी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही दोनों ने बताया कि वह अधिवक्ताओं की हर जरूरत के समय उनके बीच उपलब्ध रहेंगे। अधिवक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed