फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   40 परिवार व तीन बंदी सहित 273 संक्रमित

40 परिवार व तीन बंदी सहित 273 संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
40 परिवार व तीन बंदी सहित 273 संक्रमित
विज्ञापन
- 539 डिस्चार्ज, 1858 मरीजों का चल रहा है इलाज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के 273 नए मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हुए 539 लोगों को होम आइसोलेशन से मुक्त और प्राइवेट एवं सरकारी स्थानों से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 11335 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 9404 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 1858 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 73 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने अब तक की है। इसके पहले अब तक एक दिन में 399 लोग 23 जुलाई को डिस्चार्ज हुए थे।
संक्रमित मरीजों में 40 परिवार के सभी सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। अस्थाई जेल में बंद तीन बंदी भी संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस लाइन में रहने वाले एक कांस्टेबल में भी पुष्टि हुई है। संक्रमित 12 बुजुर्गों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed