{"_id":"5f60db348ebc3e57a673f3f9","slug":"ghaziabad1600183092","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर लैब में 250 मरीजों की जांच शुरू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आरटीपीसीआर लैब में 250 मरीजों की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीपीसीआर लैब में 250 मरीजों की जांच शुरू
विज्ञापन
- स्टाफ बढ़ने के बाद आईडीएसपी से लिए जाएंगे सैंपल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल के आरटी-पीसीआर लैब में अब 94 से बढ़कर 250 जांच शुरू हो गई है। लैब में अब तक 3500 से ज्यादा जांच हो चुकी है। आईडीएसपी लैब में आने वाले सभी सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे जा रहे हैं। ओपीडी व अन्य मरीजों की जांच अस्पताल में की जा रही है। ऐसे में प्रतिदिन 200 से 250 सैंपल अस्पताल में ही जमा हो जाते हैं, इतनी ही संसाधन के अनुसार जांच की क्षमता है। संसाधन बढ़ाए जाने के बाद ही आईडीएसपी से सैंपल लिए जाएंगे।
लैब में दो माइक्रोबायोलॉजिस्ट और 6 एलटी व अन्य स्टाफ हैं। कुछ उपकरणों की कमी के चलते अभी भी लैब में जिले की जरूरत के अनुसार जांच नहीं हो पा रही है। एमएमजी अस्पताल की आरटी-पीसीआर लैब में लगाई गई मशीन से प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा जांच की जा सकती है। उसके लिए कुछ अन्य उपकरणों की भी जरूरत है। इन उपकरणों के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। लैब में प्रतिदिन 200 से 250 सैंपल की जांच शुरु की गई है। लैब को 6-6 घंटे की दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है। एक शिफ्ट में दो बार सैंपल की जांच हो पाती है। एक बार में 50 से 60 सैंपल की जांच की जाती है। अस्पताल प्रंबधन के अनुसार 15 अगस्त से अब तक लैब में 3530 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रतिदिन की जाने वाली जांच की संख्या को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--------------
विज्ञापन