फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चार चोर समेत पांच गिरफ्तार, वाहन व माल बरामद

चार चोर समेत पांच गिरफ्तार, वाहन व माल बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर, कविनगर और शहर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र से चार चोर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर, कार, माल और गांजा बरामद किया है।..............
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने राहुल ठाकुर निवासी बरेली को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक मुकदमे से संबंधित चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद किया है। इसके अलावा कविनगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उसके पास से दिल्ली से चोरी की गई कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम यश त्यागी निवासी मुरादनगर और रोहित निवासी दिल्ली है। कविनगर पुलिस ने ही बंद पड़े पड़ोसी के मकान में चोरी करने वाले आरोपी राहुल निवासी दुहाई थाना मुरादनगर को दबोचा है। इसके पास से पुलिस ने चोरी किया गया कूलर, सिलेंडर, चूल्हा, कपड़े व जेवरात आदि सामान बरामद किया है। उधर शहर कोतवाली पुलिस ने राहुल को एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed