फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक केंद्रों पर की छापेमारी

कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक केंद्रों पर की छापेमारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। उर्वरकों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार छापेमारी चल रही है। इसी के क्रम में मंगलवार को टीम ने चारों ब्लॉक के 20 दुकानों पर छापेमारी की। इनके अलावा नमूने भी भरे गए। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर नौ दुकानदारों को नोटिस दिया गया है।
मंगलवार को 20 से अधिक दुकानों, केंद्रों और गोदामों पर छापेमारी की गई और टीम ने उर्वरकों के चार नमूने भी लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि नकली उर्वरक की बिक्री और कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग का अभियान जारी है। इसके लिए मुरादनगर, लोनी, रजापुर और भोजपुर ब्लॉक के लिए शासन के आदेश पर टीम गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम ने अपने अपने क्षेत्र में छापेमारी कर दुकानों पर उर्वरक की जांच की। छापेमारी के दौरान किसी भी उर्वरक प्रतिष्ठान पर किसी तरह की कोई कालाबाजारी नहीं पाई गई। चार सैंपल लिए गए हैं जिसे प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed