फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   थाली पीटकर किसान करेंगे जीडीए का विरोध

थाली पीटकर किसान करेंगे जीडीए का विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
थाली पीटकर किसान करेंगे जीडीए का विरोध
मधुबन बापूधाम योजना में एक समान मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान - फोटो : Amar Ujala
- जीडीए के काम शुरू करने की सूचना पर मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों की हुई पंचायत
विज्ञापन
- किसानों ने थाली बजाकर जीडीए अधिकारियों को जगाने की कही बात माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान मुआवजे को लेकर आंदोलनरत मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को जीडीए के योजना में निर्माण शुरू करने की सूचना पर किसानों ने एक पंचायत आई विजिट की। पंचायत में किसानों ने मांगे माने जाने तक किसी हालत में निर्माण कार्य शुरु न होने देंगे और थाली पीटकर जीडीए अधिकारियों को जगाने की बात कही है।
बीते तीन माह से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों में जीडीए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रवैए से नाराजगी है। सदरपुर के प्राथमिक विद्यालय पर हुई पंचायत में सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा के किसानों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि मांगे माने जाने तक योजना में 800 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जीडीए ने उनके साथ धोखाधड़ी करने और 2007 में हुए समझौते का उल्लंघन किया है। किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण ने 281 एकड़ जमीन के करीब 76 किसानों को नए अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया है तो अन्य किसानों को भी उसी दर से मुआवजा मिलना चाहिए। जीडीए किसानों के साथ हुए समझौते का भी उल्लंघन कर रहा है। जीडीए के मनमानी रवैए के खिलाफ किसान थाली पीटकर विरोध जताएंगे। इस मौके पर किसान नेता ब्रह्मपाल शर्मा, लोकदीप, प्रशांत कुमार, गौरी शंकर, अनुराग, दीप कौशिक सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed