{"_id":"5f60a4718ebc3e3b8b3dd05f","slug":"ghaziabad1600169073","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागुन मेंशन फेज-1 सोसायटी के बाहर फिर अतिक्रमण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महागुन मेंशन फेज-1 सोसायटी के बाहर फिर अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महागुन मेंशन फेज-1 सोसायटी के बाहर फिर अतिक्रमण
विज्ञापन
- सोसायटी के रेजिडेंट्स ने जीडीए और पुलिस प्रशासन से की शिकायत
- पूर्व में मशक्कत के बाद हटाया गया था अतिक्रमण, दुबारा रेहड़ी पटरी लगने से नाराज हुए लोग
साहिबाबाद। सोसायटी रेजिडेंट्स की तमाम कोशिशों के बाद कुछ ही महीनों पूर्व महागुन मेंशन फेज-1 सोसायटी के बाहर का अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटने के बाद सोसायटी के लोगों ने उस ओर से अपना गेट भी खोल लिया था और साफ-सफाई करा कर पौधे लगाए थे। वहीं एक बार फिर से सोसायटी की दीवार से लगकर रेहड़ी-पटरी वाले खड़े होने लगे हैं। जिसके बाद से रेजिडेंट्स में खासे नाराजगी है।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को उनकी जागरूकता के बाद पुलिस प्रशासन और जीडीए ने मिलकर हटाया था। वहीं एक बार फिर से अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। इस बात से सोसायटी के लोगों का गुस्सा जीडीए अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से भी है। लोगों का कहना है कि शुरुआती दिनों में ही कोई भी अधिकारी या पुलिस इन्हें आकर नहीं टोकती, बाद में जब अतिक्रमण बढ़ जाता है तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। सोसायटी निवासी व पूर्व में अतिक्रमण हटवाने में एक्टिव रहे मिलिंद मनस्वी का कहना है कि एक बार फिर अभी प्रशासनिक लोग कोई संज्ञान नहीं ले रहे और सोसायटी के रेजिडेंट्स हर बार ऐसे लोगों से लड़ने-झगड़ने को मजबूर होते हैं। मिलिंद मनस्वी ने बताया कि सोसायटी के बाहर हो रहे अतिक्रमण की सूचना थाने में दे दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
-------------
विज्ञापन