फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाजपा मना रही सेवा सप्ताह

भाजपा मना रही सेवा सप्ताह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मना रही सेवा सप्ताह
विज्ञापन
- पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के दौरान किए जा रहे जनहित कार्य माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा वसुंधरा मंडल में सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है। सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित के लिए अलग-अलग कार्य किए जाएंगे।
भाजपा पार्षद नीलम भारद्वाज ने बताया कि वसुंधरा मंडल में यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से शुरू कर दिया गया है जो 20 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि सेवा सप्ताह की कार्य सारिणी पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को बता दी गई है। इसके तहत 15 सितंबर मंगलवार को गरीबों के बीच नजर का चश्मा वितरित किया गया। जबकि 16 सितंबर को वसुंधरा मंडल में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में स्पेशल लोगों के लिए कैंप लगातार कृत्रिम अंग का भी वितरण किया जाएगा और पौधे लगाए जाएंगे। पार्षद नीलम भारद्वाज ने बताया कि वह अपने वार्ड में लगातार साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन करा कर सेवा सप्ताह को साकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed