फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   150 के काटे कनेक्शन, 45 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी

150 के काटे कनेक्शन, 45 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
150 के काटे कनेक्शन, 45 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
विज्ञापन
- एक राजनीतिक दल के कार्यालय का भी काटा कनेक्शन, बकाया जमा करने पर जोड़ा - विद्युत निगम ने बकायादारों के साथ बिजली चोरों के खिलाफ चलाया अभियान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में सोमवार को विद्युत निगम ने चेकिंग के दौरान 45 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जबकि 150 बकायादारों पर डिस्कनेशन की कार्यवाही की। निगम के अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर बिजली चोरी करने वालों के साथ-साथ बकायादारों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। बिजली चोरी के मामलों में विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विद्युत निगम ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान बकायादारों के कनेक्शन काटे और बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान करीब 16 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया। विद्युत निगम की बिजली चोरों और बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। विद्युत निगम की टीम ने तड़के सुबह से चेकिंग शुरू की और सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कविनगर, संजयनगर सेक्टर-23, शास्त्रीनगर, मेरठ रोड, गोविंदपुरम, कैला भट्टा, इस्लामनगर आदि क्षेत्रों में विद्युत निगम की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 150 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए तो और 45 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। उपभोक्ताओं से 16 लाख रुपए बकाया जमा कराया गया। सूत्रों के मुताबिक एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय का भी कनेक्शन बकाया जमा न होने पर काट दिया गया। करीब पांच घंटे बाद दोपहर को बकाया जमा होने पर ही पार्टी कार्यालय का कनेक्शन जोड़ा गया। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरों और बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शासन के निर्देश पर अभियान को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed