फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 सितंबर को बन रहा मघा नक्षत्र और त्रयोदशी का संयोग

15 सितंबर को बन रहा मघा नक्षत्र और त्रयोदशी का संयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। इन दिनों पित्र पक्ष चल रहे हैं। आने वाले 15 सितंबर को मधा नक्षत्र और त्रयोदशी का शुभ संयोग बन रहा है। पंडित शिवकुमार शर्मा के अनुसार मंगलवार 15 सितंबर को बन रहा ये संयोग पितरों की पूजा के लिए बेहद खास है। इसके अलावा भी 17 सितंबर तक हर दिन किए जाने वाले श्राद्ध का खास महत्व रहेगा। मघा नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि का संयोग में किए गए श्राद्ध से पितरों को संतुष्टि मिलती है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष में खास कारणों में विशेष श्राद्ध तिथि का विधान है। घर का कोई व्यक्ति संन्यासी बन गया है और उसके विषय में ज्ञात नहीं हो तो द्वादशी तिथि को श्राद्ध का प्रावधान है।
विज्ञापन
जिस व्यक्ति की अकाल मृत्यु यानी जल में डूबने, विष के कारण, शस्त्र घात के कारण होती है ऐसे व्यक्तियों का श्राद्ध चतुर्दशी को करना चाहिए। वैसे तो जिस तिथि में पूर्वज की मृत्यु होती है उसी तिथि को उसका श्राद्ध किया जाता है। 15 सितंबर पितृ पक्ष के दौरान जब मघा नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि के संयोग में विशेष श्राद्ध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed