फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कौशांबी क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान

कौशांबी क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
कौशांबी क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
साहिबाबाद। भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  विजय भारद्वाज  के नेतृत्व में कौशांबी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 21 भोवापुर गांव में  सफाई अभियान चलाया गया। दिल्ली बॉर्डर से 30 मीटर की दूरी  पर स्थित  गंदगी को हटाया गया। इस दौरान गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विजय भारद्वाज ने बताया कि अभियान के तहत पूरे जनपद में साफ-सफाई कराई जा रही है। कोई भी यदि कहीं गंदगी देखता है वह इस टीम से संपर्क कर साफ-सफाई करा सकता है। विजय भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक यशवंत सिंह दरबार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के दिशा निर्देश पर प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहा है, जिसे जनपद में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई की जा रही है। भोवापुर गांव में सफाई के दौरान महिला मोर्चा से कामिनी भदोरिया भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed