फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बढ़ने लगे डेंगू व मलेरिया के मरीज, नहीं शुरू हुआ अभिययान

बढ़ने लगे डेंगू व मलेरिया के मरीज, नहीं शुरू हुआ अभिययान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
बढ़ने लगे डेंगू व मलेरिया के मरीज, नहीं शुरू हुआ अभिययान
विज्ञापन
- शहर में न फागिंग न छिड़काव माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच अब संक्रामक रोग भी फैलना शुरू हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ सिर्फ फाइलों में कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। धरातल पर न तो किसी सोसायटी में छिड़काव हो रहा है और न ही किसी गली-मोहल्ले में। शहर में डेंगू के अलावा मलेरिया बुखार के कई मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि डीएम की बैठक में सभी कागजी कोरम पूरे किए जा रहे हैं। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए शासन स्तर से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की शुरुआत की गई थी। यह पखवाड़ा मार्च और अप्रैल माह ही शुरु कर दिया जाता था। जिससे मच्छरों की बढ़ती हुई संख्या को रोका जा सके। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते एक दिन भी जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। जिले के कई हिस्सों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू का एक मरीज भी सामने आ चुका है। जिसके बाद डीएम ने मलेरिया विभाग को मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए थे। डीएम ने कहा था कि कोरोना संक्रमण के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे बुखार बेहद घातक हो सकते हैं, इसलिए इनकी रोकथाम बेहद जरूरी है। डीएम के निर्देश को भी धता बताते हुए न तो नगर निगम ने कोई कार्रवाई की और ना ही मलेरिया विभाग ने अभियान चलाना मुनासिब समझा। कहने के लिए सभी कर्मचारी कोरोना कंट्रोल में लगाए गए हैं। जो घर-घर सैनिटाइजेशन में जुटे हैं। विभाग के ही लोगों का कहना है कोरोना कंट्रोल में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगे होने के कारण डेंगू, मलेरिया रोकने के लिए किसी तरह का अभियान शुरु करने की स्थिति में विभाग नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी को टेस्टिंग प्रभारी बना दिया गया है। इसलिए छिड़काव के बारे में सोचना भी बेमानी होगा।
विज्ञापन
--------- जो कर्मचारी सैनिटाइजेशन कर रहे हैं, उन्हीं को दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। सैनिटाइजेशन के लिए अब दो टीमें एक साथ जाएंगी। एक टीम सैनिटाइजेशन करेगी और दूसरी टीम मच्छरों पर नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी -------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed