फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा नियम तोड़ने वाले के कटेंगे चालान

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा नियम तोड़ने वाले के कटेंगे चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा नियम तोड़ने वाले के कटेंगे चालान
मेट्रो में सफर करते यात्री - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः स्टेशन व मेट्रो के अंदर मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग न रखने वालों पर नजर, दो दिन में 206 लोगों का कटा चालान
विज्ञापन
- डीएमआरसी ने बनाया फ्लाइंग स्कॉयड, सीसीटीवी से भी रखी जा रही है सर - सबसे पहले चेतावनी, न मानने वालों पर लगाया जा रहा जुर्माना माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क न पहनने वालों को जुर्माना देना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने और नियमों को तोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया है। सीसीटीवी कैमरा से भी नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। बीते 11 और 12 सितंबर को नियमों की अवहेलना करने वाले 206 लोगों के चालान काटे गए हैं। डीएमआरसी के फ्लाइंग स्क्वायड के साथ कर्मचारियों की ओर से मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और ट्रेन के अंदर लगाए गए स्टीकर की अवहेलना करने पर पहले ऐसे यात्रियों की काउंसलिंग कर उन्हें चेतावनी दी जाती है। चेतावनी के बावजूद मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों का चालान काटा जा रहा है। डीएमआरसी की ओर से दिल्ली मेट्रो ओएंडएम के अंडर सेक्शन-59 के तहत नियमों के उल्लंघन पर 200 रुपए का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन
मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू सहित अन्य लाइन पर नियमों को तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पहले दिन 11 सितंबर को मास्क न पहनने और सोशलिस्ट डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 92 लोगों के चालान काटे गए। फिर 12 सितंबर को नियमों की लगातार अनदेखी करने पर डीएमआरसी ने 114 लोगों के चालान काटे। डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक चालान काटने से पहले ऐसे यात्रियों की पहले काउंसलिंग की गई। इसके बावजूद उनकी ओर से मास्क नहीं पहनने और मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------- कर्मचारियों के साथ सिविल डिफेंस की ली जा रही मदद मेट्रो के अंदर नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए डीएमआरसी की ओर से अपने कर्मचारियों के साथ सिविल डिफेंस के लोगों से भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगातार निरीक्षण कर रही हैं। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों द्वारा नियमित रूप से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की दिशा में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करा कर यात्रियों को लाइन में लग जाते हैं। डीएमआरसी की ओर से उठाए गए कदम का विभिन्न स्टेशनों पर असर भी देखने को मिल रहा है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed