फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   केला कारोबारी को नशीला पानी पिलाकर लूटा, 17 घंटा रहा बेहोश

केला कारोबारी को नशीला पानी पिलाकर लूटा, 17 घंटा रहा बेहोश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी डिपो पर केला कारोबारी को नशीला पानी पिलाकर बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बदमाश उनकी पैंट तक उतारकर ले गए। उन्होंने बस अड्डे पर रात में फेरी लगा रहै पानी वाले से बोतल बंद पानी खरीदा था। 17 घंटे तक वह बस अड्डे में बेहोश पड़े रहे। न तो परिवहन निगम वालों ने कोई सुध ली और न ही महाराजपुर चौकी पुलिस ने। पीड़ित ने लिंकरोड थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुलंदशहर के डिबाई स्थित जोगीपाड़ा में विजेंद्र कुमार सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका केले का कारोबार है। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को उन्हें दिल्ली के विनोद नगर जाना था। रात करीब साढ़े दस बजे वह रोडवेज बस से कौशांबी डिपो पर उतरे। प्यास लगने पर उन्होंने बस अड्डे में फेरी लगाकर पानी बेचने वाले से एक बोतल बंद पानी खरीदकर पिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गए। अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे जब उन्हें होश आया तो वह अपनी हालत देखकर दंग रह गए। उनके शरीर पर पैंट नहीं थी। 42 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान गायब था। इसके बाद वह बुलंदशहर जाने के लिए बस में बैठने लगे तो उनकी हालत देखकर कंडक्टर ने बस में नहीं चढ़ने दिया। उन्होंने आपबीती बताई तब भी वह नहीं माना। इसके बाद बस में बैठी एक सवारी ने मानवता दिखाते हुए उनका किराया देने की बात कही। तब कंडक्टर ने उन्हें बस में चढ़ने दिया। उन्होंने किराए देने वाले व्यक्ति से डिबाई पहुंचकर किराया देने की बात कही, लेकिन व्यक्ति ने इंकार कर दिया। स्वस्थ होने के बाद पीड़ित एएसपी साहिबाबाद केशव कुमार से मिले और मामले की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
17 घंटे बस अड्डे पर पड़े रहे बेहोश, पुलिस ने नहीं ली सुध पीड़ित ने बताया कि वह बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। पास में ही महाराजपुर पुलिस चौकी है। जबकि दूसरी ओर बार्डर सील करने के लिए पुलिस बल तैनात है। ऑटो सेवा के लिए यातायात पुलिस बूथ भी बना हुआ है। इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस की नाक के नीचे बदमाश वारदात कर फरार हो गए। पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हो चुकी है करीब आधा दर्जन घटना नहीं हुआ खुलासा गाजियाबाद पुलिस का दावा है कि बार्डर एरिया होने के चलते यहां पर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस की नाक के नीचे कौशांबी बस अड्डे पर करीब आधा दर्जन लूट और चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक इनका खुलासा नहीं कर सकी है। हाल में एक इंजीनियर से 7500 सौ रुपये, दो एटीएम कार्ड लूट लिया। बस से एक युवक का 50 हजार रुपये से भरा बैग गायब कर लिया। लखनऊ से अपनी मां को लेने आए युवक का करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, कपड़े आदि सामान गायब हो गया। दो कंडक्टरों के रुपये और टिकट मशीन गायब हो गईं। इसी से पुलिस की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed