फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रेम प्रसंग में युवती के दबाव में की थी सिंटू ने आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में युवती के दबाव में की थी सिंटू ने आत्महत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव पला कसेर निवासी युवक सिंटू का शव मिलने के दस दिन बाद पुलिस ने अब शनिवार को राजफाश कर दिया है। उसने अपनी प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर उसके सामने ही फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। उसकी मौत के बाद प्रेमिका ने उसका फोन जेब से निकालकर फेंक दिया था। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पला कसेर निवासी 22 वर्षीय युवक सिंटू पुत्र रामवीर सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में गत 28 अगस्त को लापता हो गया था। वह सोनीपत में रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करता था। लेकिन, बीते दिनों लॉकडाउन के चलते वह अपने गांव आया हुआ था। उसका शव पांच दिन बाद दो सितंबर की सुबह क्षेत्र के गांव गालिबपुर के जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। शव सड़ी गली हुई अवस्था में था। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो राज उजागर हुआ। बताया गया कि सिंटू का पड़ोस के ही एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 अगस्त को युवती ने उसे बात करने के लिए बुलाया था। जहां उसने युवक पर शादी करने की बात कही। लेकिन, युवक अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दोनों के बीच वहां विवाद भी हुआ था। जिसके बाद युवक ने प्रेमिका के सामने ही फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। युवती ने इसके बाद उसके जेब से फोन निकाल कर खेत में फेंक दिया था।  
विज्ञापन
कोट प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने शादी का दबाव बनाया था। लेकिन सिंटू अभी शादी नहीं करना चाहता था। विवाद के बाद उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - वंदना शर्मा, सीओ डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed