फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भाकियू ने किया पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन फोटो समाचार

भाकियू ने किया पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन फोटो समाचार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन ने पुलिस कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन करते हुए आरटीओ कार्यालय पर डग्गामार वाहनों का संचालन कराने का आरोप लगाया। मामले में सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां एनसीआर महासचिव  मांगेराम त्यागी, जिला अध्यक्ष ठा शैलेंद्र आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा गांव पसौली के प्रधान को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए्र। इसी तरह आरटीओ कार्यालय द्वारा स्याना तहसील के स्याना, नरसेना आदि स्थानों पर डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते बीते दिनों बुगरासी चौकी पर भी प्रदर्शन किया गया था। अभी तक स्याना हिंसा में शामिल रहे आरोपियों के डग्गेमार वाहनों को सीज नहीं किया गया है। मामले में एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ दीक्षा सिंह को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed