{"_id":"5f5cfa808ebc3e6df722cbc1","slug":"ghaziabad1599928960","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने सौंपा सुदीक्षा के परिजनों को डेढ़ लाख का चेक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिला प्रशासन ने सौंपा सुदीक्षा के परिजनों को डेढ़ लाख का चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। स्कॉलर सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत के बाद प्रशासन ने सुदीक्षा के परिजनों आर्थिक धनराशि मुहैया कराई है। शनिवार को एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने डेढ़ लाख रुपये का चेक सुदीक्षा के परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
जिला गौतमबुद्धनगर के गांव डेरी स्कनर निवासी सुदीक्षा भाटी स्कॉलर छात्रा थी और वह अमेरिका के बॉबसन कालेेज में पड़ रही थी। गत दिनों औरंगाबाद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में सुदीक्षा की मौत हो गई थी। सुदीक्षा के परिजनों का आरोप था कि सुदीक्षा की मौत बुलेट सवार युवकों की छेड़छाड़ के दौरान हुई थी। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के खुलासे में सुदीक्षा की मौत सड़क हादसे में हुई थी। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने सुदीक्षा के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग उठाई थी। शनिवार को एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने प्रशासन की ओर से सुदीक्षा के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपये का चेक सौंपा है। एडीएम प्र्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सुदीक्षा के परिजनों की आर्थिक मदद की गर्ई है।
विज्ञापन