{"_id":"5f5cfa738ebc3e98165d34de","slug":"ghaziabad1599928947","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनियां। हाईवे पर गांव दशहरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बाईक सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जिला संभल के गांव बेजोई निवासी रोहित(25) पुत्र श्रीपाल बाइक द्वारा अपनी रिश्तेदारी में अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसकी सूचनामृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन