फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   54 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

54 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की अस्थाई जेल में सात विचाराधीन बंदी ओर पुलिस ऑफिस में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत 54 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति की हापुड़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। साथ ही शनिवार को 49 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 2872 कुल केस हो गए है। जिसमें 2321 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 501 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार एडीएम (एफ) की पत्नी, एसएसपी कार्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर, डिबाई फायर स्टेशन पर तैनात एक कर्मी, सात विचाराधीन बंदी व हापुड़ के पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही नगर के राधानगर में पांच, यमुनापुरम व आवास विकास-प्रथम में तीन-तीन, आनंद विहार व चौक बाजार में दो-दो और अम्बा कालोनी, मुंशीपाड़ा, प्रीतविहार व आरके पुरम में एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिबाई क्षेत्र के बेलोन में छह, बीबीनगर में दो व क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक, धरपा में दो, अनूपशहर के नेहरूगंज में दो लोगो मे कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा ऊंचागांव में एक, सिकंदराबाद के बिलसूरी में एक, अगौता के पवसरा में एक, जहांगीराबाद में एक ओर अरनिया के गांव दशहरा में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
कोट शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति की हापुड़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है और 54 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 49 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed