फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार वृद्धा और युवक को ट्रक ने रौंदा, वृद्धा की मौत

बाइक सवार वृद्धा और युवक को ट्रक ने रौंदा, वृद्धा की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार वृद्धा व उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक युसूफ को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा बसगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिरनौट निवासी ७० वर्षीय बसगर पत्नी उरमान सिंह बीते दिनों अलीगढ़ के टप्पल स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए गई थीं। जहां से उन्हें शनिवार सुबह उनका रिश्तेदार युवक युसूफ पुत्र ताहिर निवासी टप्पल बाइक से गांव सिरनौट छोडऩे के लिए जा रहा था। बताया गया कि बाइक सवार जब नगर कोतवाली क्षेत्र में रमपुरा गेट के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रत ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, युवक के पैर में गंभीर चोट आई हैं। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed