फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खरीदारी करने गई महिला से लूटी चेन

खरीदारी करने गई महिला से लूटी चेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ओमेक्स प्लाजा के पास सब्जी खरीदने गई महिला से बाइक सवार एक बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। गोद में बच्ची होने के कारण वह विरोध भी नहीं कर सकीं। जब तक उन्होंने शोर मचाया आरोपी काफी दूर निकल गया था। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
वसुधरा सेक्टर तीन में अरुण कुमार परिवार पत्नी प्रज्ञा और तीन वर्ष की बेटी के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में प्रज्ञा बताया कि वह शाम के समय पति और बच्ची के साथ सब्जी व अन्य सामान खरीदने के लिए ओमेक्स् प्लाजा के पास गई थीं। इसी दौरान एक बाइक पर युवक आया और उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। बच्ची गोद में होने के कारण वह विरोध नहीं कर पाईं। उन्होंने शोर मचाया जब तक लोग समझ पाते आरोपी काफी दूर चला गया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने हरी शर्ट पहनी थी और मुंह पर मास्क लगाया था। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed