फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर फिर बढ़ा अतिक्रमण

इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर फिर बढ़ा अतिक्रमण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर फिर बढ़ा अतिक्रमण
विज्ञापन
- महागुन मेंशन सोसायटी के बाहर अतिक्रमण की थाने में शिकायत दी - पहले भी रेहडी वालों से अतिक्रमण पर हो चुका है विवाद माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम काला पत्थर रोड स्थित महागुन मेंशन सोसायटी के बाहर एक बार फिर से अतिक्रमण  शुरू हो चुका है। सोसायटी के लोगों ने इस मामले की शिकायत जीडीए से लेकर थाने तक में की है। दरअसल पूर्व में भी यहां अतिक्रमण को लेकर काफी विवाद हो चुका है।
महानगर मेंशन फेज-1 निवासियों का आरोप है कि सोसायटी के बाहर गेट से लगकर कई रेहड़ी पटरी  वाले पूर्व में अपनी दुकान लगाते रहे हैं। पिछले दिनों सोसायटी के लोगों ने मशक्कत कर यहां से अतिक्रमण को हटवाया था। आरडब्ल्यूए के पूर्व पदाधिकारी मिलिंद मनस्वी ने बताया कि लंबे समय से लग रहे अतिक्रमण को पूर्व आरडब्ल्यूए की मदद से हटवाया गया था। सोसायटी के बाहर साफ-सफाई भी कराई गई थी। वहीं एक बार फिर से यहां अतिक्रमण होना शुरू हो गया। समय रहते यदि किसी ने ध्यान नहीं दिया तो एक बार फिर से यहां अतिक्रमण का जंजाल फैल जाएगा। दुबारा से शुरू हुए अतिक्रमण की शिकायत सोसायटी के लोगों ने एक बार फिर से जीडीए और पुलिस प्रशासन से की है, ताकि समय रहते यहां से अतिक्रमण को हटाया जा सके।
विज्ञापन
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed