{"_id":"5f5cad1e8ebc3e4c967d43ed","slug":"ghaziabad1599909150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरेगी आप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरेगी आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार को घेरेगी आप
विज्ञापन
- कोरोना मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर न्यायिक जांच की होगी मांग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
कोरोना काल में मरीजों के लिए खरीदे गए मेडिकल सामानों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश उपायक्ष डॉ. छवि यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी में तैयारी शुरू हो गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष और साहिबाबाद विस क्षेत्र प्रभारी डॉ. छवि यादव का आरोप है कि प्रदेश में कोरोना काल में मरीजों का इलाज करने के नाम पर कई तरह से भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता रोजगार और बेहतर इलाज व अच्छी शिक्षा की मांग कर रही है। लेकिन सरकार इन सभी मांगों को नजअंदाज कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में भ्रष्टाचार के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन