फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डीएम ने किया पीडब्ल्यूडी विभाग का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया पीडब्ल्यूडी विभाग का औचक निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिंचाई, डीआईओएस, बीएसए कार्यालय के बाद डीएम ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग का भी औचक निरीक्षण किया। जहां एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जिसका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। वहीं खंड-दो में साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शासन ने बीते दिनों निर्देश जारी किए थे। जिसमें सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति की जांच को कहा गया था। जिसको लेकर डीएम रविन्द्र कुमार लगातार औचक निरीक्षण कर रहे है। शुक्रवार को सुबह करीब १०.१५ बजे डीएम ने पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों का औचक निरीक्षण किया। पहले डीएम अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 कार्यालय पहुंचे। वहां का  निरीक्षण करते हुए प्रथम तल पर फर्श टूटा मिला। वहां साफ सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।  वहीं, अभिलेखों का रख रखाव रखने के संबंध में डीएम ने अधिशासी अभियंता को साफ सफाई कराने, फर्श की मरम्मत और अभिलेखों के सलीके से रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में रोस्टर के अनुसार ५० प्रतिशत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिले। उसके बाद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उपस्तिथि पंजिका को देखा। जिसमे कार्यालय में एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उसका एक दिन का वेतन काटने और चेतावनी देने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। साथ ही कार्यालय में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनिंग मशीन, प्लस ऑक्सी मीटर, सेनेटाइजर आदि के सम्बंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर अधिशासी अभियंता, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed