{"_id":"5f5bb8668ebc3e45a24f2383","slug":"ghaziabad1599846502","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम भुगतान करने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कम भुगतान करने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद के गन्ना उत्पादक किसानों का कम गन्ना भुगतान करने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मिलों ने 50 फीसदी से कम गन्ना भुगतान किया है। इनमें जनपद की वेव और हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली चीनी मिल शामिल हैं। इन मिलों पर किसानों को 101 करोड़ से अधिक की राशि का बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है।
विज्ञापन
इस समय शासन से लेकर प्रशासन और जिला गन्ना अधिकारी की ओर से गन्ना उत्पादकों का चीनी मिलों से गत वर्ष खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद की वेव चीनी मिल को छोड़कर अनूपशहर, साबितगढ़ और अनामिका चीनी मिल लगातार गन्ना भुगतान कर रही हैं। जनपद बकाया गन्ना भुगतान में मेरठ मंडल में पहले स्थान पर चल रहा है। शासन का आदेश है कि 50 फीसदी से अधिक गन्ना भुगतान करने वाली चीनी मिलों से जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान करवाया जाए। इस श्रेणी में जनपद की वेव और हापुड़ की ब्रजनाथपुर व सिंभावली चीनी मिल आने पर डीएम के आदेश पर इन चीनी मिलों को डीसीओ की ओर से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि मिलें जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान करें। अन्यथा उनके खिलाफ जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय वेव शुगर मिल पर ४५ करोड़ ६२ लाख, सिंभावली मिल पर ३१ करोड़ १० लाख और ब्रनाथपुर चीनी मिल पर २४ करोड़ ३६ लाख से अधिक का बकाया गन्ना भुगतान चल रहा है। नोटिस के तहत इन मिलों को आगामी १५ दिन में भुगतान करना होगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि इन मिलों को कई बार भुगतान करने के लिए पत्र जारी किए गए। बावजूद इसके बकाया गन्ना भुगतान न करने पर अब नोटिस जारी किए गए हैं।
आठ चीनी मिलों पर 223 करोड़ बकाया
बुलंदशहर। जनपद के गन्ना उत्पादक किसानों का जपनद और गैर जनपदों की आठ चीनी मिलों पर 223 करोड़ से अधिक की राशि का बकाया भुगतान चल रहा है। इनमें गैर जनपद की चीनी मिलों पर 85 करोड़ और जनपद की चीनी मिलों पर 138 करोड़ से अधिक की राशि हैं। जनपद में गत वर्ष तक गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.12 लाख थी। जनपद के किसानों का गन्ना आठ चीनी मिल खरीदती हैं। इसमें सिभावली मिल पर 31 करोड़ 10 लाख, ब्रजनाथपुर पर 24 करोड़ 36 लाख, चंद्रपुर मिल पर ०६ करोड़ १४ लाख और रजपुरा चीनी मिल पर २४ करोड़ ०८ लाख से अधिक की राशि शामिल है। जनपद की चीनी मिलों में शामिल अनूपशहर चीनी मिल पर १९ करोड़ ३४ लाख, अनामिका पर २७ करोड़ ७७ लाख, साबितगढ़ पर ४५ करोड़ ५० लाख और वेव चीनी मिल पर ४५ करोड़ ६२ लाख रुपये की राशि बकाया गन्ना भुगतान की चल रही है।
विज्ञापन
कोट
गन्ना उत्पादक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करवाने के प्रयास जारी हैं। 50 फीसदी से कम भुगतान करने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें एक जनपद की और दो हापुड़ की चीनी मिलें शामिल हैं। नोटिस जारी होने के 15 दिन के अंतराल में यदि इन चीनी मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन