{"_id":"5f5b5d3f8ebc3e44637ce8c0","slug":"ghaziabad1599823167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर जोन में अपर नगर आयुक्त ने पहले दिन सुलझायीं 15 शिकायतें","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मोहन नगर जोन में अपर नगर आयुक्त ने पहले दिन सुलझायीं 15 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर जोन में अपर नगर आयुक्त ने पहले दिन सुलझायीं 15 शिकायतें
विज्ञापन
- नई व्यवस्था के तहत सप्ताह में दो दिन सुनीं जाएंगी लोगों की समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने शुक्रवार को पहले दिन लोगों के बीच 15 शिकायतों का निस्तारण किया। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद ट्रांस हिंडन की समस्याओं के निस्तारण के लिए यह बैठक हुई थी। इस बीच लोगों ने पेयजल, सीवर ओवरफ्लो, सफाई और पथ-प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य प्रकार की शिकायतें कीं। अपर नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को भेजकर इनका निस्तारण कराया।
मोहन नगर जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के बाद शुक्रवार को पहली बैठक का आयोजन हुआ। इसमें शहीद नगर, जवाहर पार्क, शालीमार गार्डन, विक्रम एंकलेव, भोपुरा, डीएलएफ, गरिमा गार्डन, न्यू हिंडन एयरफोर्स कालोनी,पसौंडा और करहैड़ा समेत अन्य इलाकों से पेयजल, सफाई, सीवर ओवरफ्लो, टैक्स, पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा अन्य प्रकार की शिकायतें आईं। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने कर्मचारियों को भेजकर इनका समाधान कराकर निस्तारण कर दिया। इस बीच कोविड-19 नियमों का पूरी तरह ध्यान रखा गया। सोशल डिस्टेंस के साथ लोगों को सैनिटाइज भी किया गया।
----------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन