फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दस लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दस लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराना जीटी रोड स्थित पीले बंबे के निकट दो गांजा तस्कर समीर और फजल को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
देहात थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि बुधवार शाम धराऊ चौकी प्रभारी उम्मेद अली  पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सिकंदराबाद मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोला की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। जिस पर एसआई उम्मेद अली पुलिस टीम के साथ पीले बंबे के निकट पहुंच गए और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बाइक पर दो युवक सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करता देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें घेराबंदी करते हुए कुछ ही दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त समीर पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना औरांगाबाद और फजल पुत्र नसीर निवासी मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 19 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed