{"_id":"5f5a67fe8ebc3e45a928480f","slug":"ghaziabad1599760382","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद और विधायक ने की गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सांसद और विधायक ने की गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे की मांग
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुकालात करते सांसद और विधायक।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। सांसद डा. भोला सिंह और स्याना विधायक देंवेद्र सिंह लोधी ने सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे की मांग की है। बुधवार को लखनऊ पहुंचकर सांसद डा. भोला सिंह और स्याना विधायक देवेद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र की तहसील स्याना, अनूपशहर और डिबाई जिनसे हमेशा भाजपा के ही विधायक बनते है। ये तीनों तहसीलें गंगा के तट पर बसी हुई हैं। पूर्व में आपके द्वारा घोषित गंगा एक्सप्रेस-वे का सर्वेक्षण बुलंदशहर से होकर हुआ था। जिससे जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कुछ समय बाद पता चला कि एक्सप्रेस-वे का पुन: सर्वे हुआ है और उसमें से बुलंदशहर को हटा दिया गया है। जिससे जनपद की जनता में मायूसी है। बार-बार संबंधित क्षेत्रों के लोग ज्ञापन दे रहे हैं। उनकी मांग है कि गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से होकर गुजारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।