{"_id":"5f5a67e58ebc3e81ba79353f","slug":"ghaziabad1599760357","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के शव कुत्तों का हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गोवंश के शव कुत्तों का हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर पसौली की गौशाला में मृत गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा खाये जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मृत गोवंशों के शव को बिना परीक्षण कराये ही गड्ढों में डाल दिया जाता है। जिन्हें जंगली कुत्ते अपना शिकार बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखावटी सैदपुर मार्ग स्थित गांव बहादुरपुर पसौली की गौशाला में एक मृत गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा नोंच-नोंच कर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि इस गोशाला में पिछले कई माह से गोवंशों को भर पेट चारा नहीं दिया जा रहा है। गौशाला में कुत्तों का दिन रात तांडव रहता है। उक्त गौशाला में गोवंशों के रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं है। चारा न मिलने के कारण गोवंशों की हालत काफी दुर्बल बनी हुई है। गौशाला में गोवंशों के देख रेख के लिये केयर टेकर की भी लापरवाही है। मृत गोवंशों के शव को बिना परीक्षण कराए ही गड्ढों में डाल दिया जाता है। शव को मिट्टी से नहीं दबाया जाता है। जिसके बाद उसके शव को जंगली कुत्ते खाते रहते हैं। ऐसा ही हाल गांव सुरजावली, रामगढ़ की गौशाला का बताया गया है। वहां पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला बना हुआ है। लखावटी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रजीत सिंह ने बताया कि
लमृत गोवंश के शव को कुत्तों द्वारा खाये जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। गौशाला पहुंचकर मामले की जांच कराई जाएगी।
, जिलाध्यक्ष भाकियू नरेन्द्र उर्फ गुडडू प्रधान ने कहा कि
जनपद के सभी गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला बना हुआ है। गोवंशों को न तो चारा दिया जा रहा है और न ही उनकी देखरेख की जा रही है। गोशालाओं में फैली अव्यवस्थाओं में समाधान होने पर भाकियू ब्लाक और जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन