फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सावधानी हटी... संक्रमितों की संख्या बढ़ी

सावधानी हटी... संक्रमितों की संख्या बढ़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनलॉक के साथ ही लोगों द्वारा सावधानी नहीं बरतने से जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढऩे लगी है। बृहस्पतिवार को 67 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। वहीं, 67 लोग कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमण के कुल केस 2762 हो गए हैं। जिसमें 2239 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 474 लोगों का उपचार चल रहा है। 49 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जैसे-जैसे शासन और प्रशासन स्तर से अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वैसे वैसे संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 25 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा क्षेत्र में 13 व्यक्ति रैंडम जांच में पॉजिटिव निकले। नरौरा क्षेत्र में छह लोग, जबकि जहांगीराबाद ओर गुलावठी में चार-चार लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। अनूपशहर, ऊंचागांव व सिकंदराबाद में तीन-तीन व्यक्ति रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। बीबीनगर ओर स्याना में दो-दो तो डिबाई और पहासू में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, बुधवार को आयकर विभाग के स्थान पर वाणिज्यकर विभाग के बाबू में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 67 संक्रमण के नए केस मिले हैं। वहीं, 67 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed