{"_id":"5f5a2ace8ebc3e54a946d6b4","slug":"ghaziabad1599744718","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
- मंडलायुक्त ने संक्रमण कम करने के लिए कार्रवाई का दिया निर्देश
- जिले में संक्रमण दर बढ़कर पहुंची 4.6
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जून व जुलाई के बाद सितंबर महीने में फिर से कोरोना संक्रमितोंं के मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में संक्रमण दर बढ़कर 4.6 तक पहुंच गई है। जुलाई में संक्रमणता दर 3.99 फीसदी रही। अगस्त माह में यह 3.68 पर पहुंच गई। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह यानि 25 से 31 अगस्त तक जिले में 1002 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही संक्रमणता दर भी एक सप्ताह में 4.56 रही। संक्रमण दर बढने से मेरठ मंडल आयुक्त अनीता सी मेेेेश्राम ने स्वास्थ्य विभाग को सर्विलांस, कांटैक्ट, ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है।
जून में एकाएक संक्रमण दर बढ़ने पर शासन स्तर से अधिक से अधिक लोगों की जांच के निर्देश दिए गए थे। जिले में अभी तक करीब दो लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हजार को पार कर जल्द ही दस हजारी होने जा रहा है।
अगस्त माह के बीते सप्ताह से बढऩा शुरू हुआ
जून माह में संक्रमणता दर 13.78, जुलाई माह में संक्रमण दर 3.99 रही और अगस्त माह में भी संक्रमणता दर 3.68 रहा। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में ही 1002 मिले है। मंडल में गौतमबुद्धनगर के बाद गाजियाबाद दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
सितंबर माह भी कम नहीं
अगस्त के अंतिम सप्ताह ही नहीं सितंबर माह में भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं है। सितंबर माह में ही सबसे अधिक एक दिन में 232 सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिलने का रिकार्ड है। यदि माना जाए तो अगस्त माह में पूरे माह में 3392 नए केस मिले है। वहीं सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही एक हजार संक्रमित मरीज मिल गए। अब तक जिले में 9620 मरीज संक्रमित हो चुके है।
सबसे अधिक कविनगर क्षेत्र से मरीज
दस दिन में एक हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें 80 फीसद मरीज छह थाना क्षेत्रों में रहने वाल हैं। सबसे अधिक कविनगर क्षेत्र से 293, सिहानीगेट क्षेत्र में 201, इंदिरापुरम में 271, विजयनगर में 123, मोदीनगर में 68 व कौशांबी क्षेत्र में 71 केस है।
- नियंत्रण को लेकर किया जा रहा प्रयास
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कोरोना नियंत्रण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। टेस्टिंग में बढ़ोत्तरी होने से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। संक्रमित मरीज मिलते ही उन्हें उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
------
मेरठ मंडल के छह जिलों में संक्रमण दर
जिले जुलाई अगस्त अगस्त के अंतिम सप्ताह
गाजियाबाद - 3.99 - 3.68 - 4.6
गौ. नगर - 3.66 - 3.31 - 6.08
मेरठ - 1.60 - 2.72 - 3.26
बागपत - 0.87 - 0.75 - 0.75
बुलंदशहर - 1.49 - 1.45 - 1.83
हापुड़ - 1.67 - 1.17 - 1.52
----------------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन