फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   16 से यूजीसी नेट, एडमिट कार्ड का नहीं कोई अता पता

16 से यूजीसी नेट, एडमिट कार्ड का नहीं कोई अता पता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
16 से यूजीसी नेट, एडमिट कार्ड का नहीं कोई अता पता
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 सितंबर से नेट एग्जाम का शेड्यूल किया था जारी
विज्ञापन
- एक सप्ताह तक चलने वाली परीक्षा के 15 दिन पहले अपलोड होने थे एडमिट कार्ड - नेट एग्जाम में शामिल होने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। यूजीसी नेट-2020 की परीक्षा की परीक्षा 16 सितंबर से प्रस्तावित है, लेकिन एडमिट कार्ड जारी न होने से अभ्यर्थियों में असमंजस का माहौल है। यूजीसी नेट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेट परीक्षा से दो सप्ताह पहले एडमिट कार्ड अपलोड करने की बात की थी। परीक्षा में केवल पांच दिन बचे हैं, लेकिन नेट के एडमिट कार्ड का कोई अता पता नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक यूजीसी नेट इस बार 16 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित है। जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आती जा रही हैं, वैसे ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारियों में अभ्यर्थी की लगातार जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भले ही एडमिट कार्ड अभी तक अपलोड न किया हो, लेकिन एनटीए पहले ही परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन निर्धारित कर चुका है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। बगैर मास के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे और और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे पुनीत शर्मा ने बताया कि परीक्षा से 15 दिन पहले ही पहले एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाते थे। लेकिन अब केवल 5 दिन बाकी होने के बावजूद एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed