फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गोवंश की मौत की सूचना दिए बगैर  मिट्टी में दबाया, एसओ लाइन हाजिर

गोवंश की मौत की सूचना दिए बगैर  मिट्टी में दबाया, एसओ लाइन हाजिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पहासू थाना प्रभारी को गोवंश की मौत में लापरवाही बरतना महंगा पड़ा।  एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहासू थाना प्रभारी श्यौराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया कि एसओ ने गाय की मौत की सूचना किसी भी उच्चाधिकारी को नहीं दी। जिस कारण मौके पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। सीओ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहासू थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर रोड स्थित काली नदी के किनारे श्मशान के पास मंगलवार की दोपहर कुछ लोगों ने एक गोवंश को मरा हुआ देखा। जिसके गले पर कटे हुए का निशान था। जिसके बाद ग्रामीण व कुछ हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहासू थाना प्रभारी श्यौराज सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना ही ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने सीधे एसएसपी से शिकायत करते हुए पहासू थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। जिसके बाद एसएसपी ने सीओ शिकारपुर को मौके पर भेजा। उन्होंने ग्रामीणों को पूरी तरह से शांत किया। इस संबंध में सीओ ने एक रिपोर्ट थाना प्रभारी के खिलाफ एसएसपी को सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पहासू थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश के कटान को लेकर स्याना में भी बवाल हो चुका है। इसके अलावा कई स्थानों पर घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके पहासू थाना प्रभारी ने इस घटना को हल्के में लिया। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।  उन्होंने बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात आई रिपोर्ट में साफ हुआ है कि गाय की गर्दन में लोहे की तार लगने से घाव का निशान था। जिससे साफ है कि गोकशी की घटना की कोशिश नहीं हुई है। अनुमान है कि खेत में लगे किसी तार में गोवंश की गर्दन फंस गई होगी। जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं, नगर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को थाना पहासू का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed