{"_id":"5f59b1a88ebc3e6141488164","slug":"ghaziabad1599713704","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीडि़ता पर दारोगा बना रहा संबंध बनाने का दबाव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुष्कर्म पीडि़ता पर दारोगा बना रहा संबंध बनाने का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता पर दारोगा बना रहा संबंध बनाने का दबाव
विज्ञापन
बुलंदशहर। ककोड़ थाने पर तैनात एक दारोगा पर दुष्कर्म पीडि़ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ सहारनपुर के एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसे कई दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में भी खेल कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न ही मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक ने अभी तक पीडि़ता का मेडिकल कराया है। वहीं, अब पीडि़ता ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ककोड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गत तीन अगस्त को उसके पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों ने उसे किसी काम के लिए अपने घर पर बुलाया था। वहां पर सहारनपुर के गांव बिलासपुर निवासी आरोपी युवक जितेंद्र गुर्जर पहले से मौजूद था। आरोप है कि काजल और कोमल ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर जितेंद्र गुर्जर की कार में बैठा दिया। जितेंद्र उसे लेकर सहारनपुर आ गया। उसके साथ उसने कई दिन तक पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को सहारनपुर से बरामद कर लिया। उधर, काजल, कोमल और जितेंद्र के खिलाफ पुलिस ने अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पीडि़ता का आरोप है कि अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही पीडि़ता ने मामले की विवेचना कर रहे दारोगा पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही इंकार करने पर आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि वह उसका मेडिकल नहीं कराएगा। उधर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन