{"_id":"5f59b1398ebc3e36853265e8","slug":"ghaziabad1599713593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद के सातों प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बार चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद के सातों प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के चुनाव के लिए बीते दिनों कुल सात अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। बुधवार को नामांकन वापसी होनी थी, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। जिससे साफ है कि अब आगामी चुनाव में सातों प्रत्याशी अपनी ताल ठोंकने के लिए मैदान में आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के वार्षिक चुनाव की घोषणा हुई थी। जिसके तहत गत सात सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राजवीर सिंह सोम, गजेंद्र कुमार रघुवंशी, श्यौराज सिंह दलाल व सुमन कुमार सिंह राघव ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जबकि, सचिव पद के लिए अधिवक्ता उमेश कौशिक, देवेंद्र सिंह माहुर व मनोज कुमार शर्मा ने भी नामांकन किया था। नियमानुसार बुधवार को नामांकन वापसी का कार्यक्रम था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पन्ना लाल गिरी ने बताया कि बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। अब आगामी १५ सितंबर को होने वाले चुनाव में ये चारों प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं, दूसरी ओर सातों प्रत्याशियों ने वकीलों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन