फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इस बार दुर्गा पूजा में बजेंगे कोरोना जागरूकता गीत

इस बार दुर्गा पूजा में बजेंगे कोरोना जागरूकता गीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
इस बार दुर्गा पूजा में बजेंगे कोरोना जागरूकता गीत
विज्ञापन
- पूजा स्थलों पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान - पूजन स्थलों पर लगाए जाएंगे कोविड जांच कैंप माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। दुर्गा पूजा में इस बार माता के गुणगान के साथ ही कोरोना जागरूकता गीतों को गाया और बजाया जाएगा। इसके साथ ही पूजा स्थलों पर स्वास्थ्य टीम बैठेगी जो पूजा में आने-जाने वाले लोगों का कोविड-19 रेपिड टेस्ट भी करेगी। यह पहली बार होगा जब दुर्गा पूजा बिना किसी पंडाल और स्टेज के किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की बजाय पूजा स्थल पर लोगों को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि आयोजन की वैधानिक अनुमति हालांकि 7 अक्तूबर के बाद मिलेगी। वहीं शासन स्तर पर जारी सर्कुलर के मुताबिक समितियों ने पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि पूजा स्थल पर इस बार किसी भी तरह का कमर्शियल मेला नहीं लगाया जाएगा न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूजा स्थल पर सुरक्षा की दृष्टी से दो द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें एक से प्रवेश किया जाएगा और दूसरे द्वार से निकला जाएगा। इस बार पूजा स्थल पूरी तरह कोविड-19 संक्रमण के प्रति समर्पित रहेगा जिसके अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पूजा स्थल पर चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी जो स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करेंगे। इसक साथ ही कोविड-19 संक्रमण जांच कैंप भी लगाया जाएगा जिससे कि पूजा में आने वाले लोग अपनी जांच करा सकें और कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक रहेंगे। जागरूकता गीत बांग्ला और हिंदी दोनों भाषाओं में चलाया जाएगा ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक हो सकें। मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि वह लोग जिला प्रशासन से भी अपील करेंगे कि वह दुर्गा पूजा के स्थल को जागरूकता कार्यक्रम के लिए चिन्हित कर वह अपने कार्यक्रम भी यहां से चलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed