फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
युवक का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पला कसेर निवासी 22 वर्षीय सिंटू का शव बुधवार सुबह एफसीआई गोदाम के निकट ग़ालिबपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। शव में कीड़े पड़े हैं। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाये जाने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव पला कसेर निवासी रामवीर सिंह पुत्र कमल सिंह खेती का कार्य करते हैं। रामवीर ने पुलिस को बताया उनका पुत्र सिंटू 22 सोनीपत में चार्ट ठेली लगाता था। लॉकडाउन के दौरान वह गांव आया हुआ था। 28 तारीख को शाम 6:00 बजे वह शौच के लिए गया था। इसके बाद गायब हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना अगले दिन पुलिस को दी थी। परिजन प्रतिदिन सिंटू की तलाश कर रहे थे। गजेंद्र, सिंटू, अरविंद, नरेंद्र चार भाइयों में मृतक सिंटू दूसरे नंबर का था। बहन कविता की शादी हो चुकी है। मां उषा व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है। कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया की फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed