फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार

छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना पुलिस की हिरासत से छेड़छाड़ का एक आरोपी चकमा देकर भाग निकला। बताया गया कि पुलिस उसे उपचार व मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी लेकर गई थी। जहां से वह पुलिसकर्मियों को पेट दर्द की शिकायत का बहाना बनाते हुए फरार हो गया। उसकी तलाश में नरसेना पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक महिला अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसी समय मौके पर महिला के पति के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना नरसेना पर पीडि़ता के पति ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि घटना के दौरान आरोपी चोटिल हो गया था। जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण कराने व उपचार के लिए पुलिसकर्मी सीएचसी लेकर पहुंचे थे। मेडिकल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर सीएचसी से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार चल रहा है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आया आरोपी मेडिकल होने के बाद पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
खुर्जा पुलिस की हिरासत से भाग निकला था एक आरोपी हाल ही में कुछ दिन पूर्व खुर्जा नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा था। जिन्हें पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जिनमें से एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटीव आई थी। जबकि, दूसरा आरोपी सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड को जिला अस्पताल में ही चकमा देकर रफूचक्कर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट से भाग निकला था एक बावरिया करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जिला न्यायालय परिसर से एक बावरिया गैग का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसकी पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को लगाया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
कोट सीएचसी से पुलिसकर्मी को चकमा देकर भागे छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। - शौकेंद्र सिंह, नरसेना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed