{"_id":"5f5136c98ebc3e531559f457","slug":"ghaziabad1599157961","type":"story","status":"publish","title_hn":"वलीपुरा नहर के करीब मिला अवैध खनन का रेत, डीएम ने कराया सीज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वलीपुरा नहर के करीब मिला अवैध खनन का रेत, डीएम ने कराया सीज
वालीपुरा नहर पटरी पर निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। वलीपुरा नहर के किनारे से काफी समय से अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम एसएसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां पर अवैध बालू के चार स्थानों पर ढेर मिले। जिसे डीएम ने खनन अधिकारी से कहकर सीज कराकर बाद मे नीलामी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अवैध खनन माफियाओं द्वारा खनन अधिकारी पर हमले के बाद से जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर खासे नाराज दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने छापेमारी का स्वयं बीड़ा उठाया। बता दें कि काफी दिनों से वलीपुरा गंग नहर में अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर डीएम रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सम्बंधित जगह का औचक निरीक्षण किया। वलीपुरा गंग नहर की पटरी पर लगभग ४ किमी की दूरी में ४ स्थानों पर बालू के ढेर मिले। जगह कि मुआयना करने पर पता चला कि गंग नहर में काफ़ी ऊपर तक पानी होने के करण कुछ लोग पानी के अंदर से थोड़ा थोड़ा बालू निकालकर एकत्रित करते हैं। बाद में पर्याप्त मात्रा हो जाने पर उसे वहाँ से ले जाते हैं । डीएम ने खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार से बालू को सीज़ कर नीलाम करने का आदेश दिया। कहा कि कोई ट्रैक्टर द्वारा बालू उठाये जाने की स्थिति दिखे तो संंबंधित टै्रक्टर को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही दोनों पटरी के प्रवेश द्वारों में एक-एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। जिससे खनन को भी रोका जा सके। इस मौके पर एडीएम न्यायिकव प्रभारी अधिकारी खनन उमेश चन्द्र उपाध्याय, अधिशासी अभियन्ता बुलन्दशहर खंड गंग नहर/नोडल अधिकारी सिंचाई रविंद्र चौधरी, खनन अधिकारी डा. दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।